भिंड नगर: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लोगों से की अपील, मिलावट की जांच के बताए घरेलू उपाय
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने रविवार सुबह करीब 11 बजे आम नागरिकों से अपील करते हुए दूध और दही में होने वाली मिलावट के प्रति सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बताया कि कई बार रोजमर्रा में उपयोग होने वाले इन खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें सामने आती हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।रीना बंसल ने लोगों को जागरूक करते हुए कुछ आसान घरेलू तर