पीपलदा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया दौरा, मरीजों के जाने हालचाल
Pipalda, Kota | Oct 31, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र व गृहनगर कोटा के प्रवास पर हैं। ओम बिरला ने दीपावली के अवसर पर गुरुव सुबह 11 बजे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और मरीजों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। ओम बिरला ने सभी मरीजों तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने स्वागत किया।