इटारसी: नगर पालिका अध्यक्ष ने जनसमस्या समाधान अभियान में वार्ड 24 और 25 का निरीक्षण किया, बंद पानी की मोटर चालू करवाई
मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने विभिन्न वार्डों का जनसमस्या समाधान अंतर्गत निरीक्षण किया उन्होंने नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 24 एवं 25 में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और बारिश पूर्व जल निकासी की तैयारियों का जायजा लिया,।