कुर्था: कुर्था में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पोशाक वितरण शुरू, पहले चरण में दो पंचायतों को मिला लाभ
Kurtha, Arwal | Apr 4, 2026 प्रखंड क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए पोशाक वितरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय कुर्था परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीविका द्वारा तैयार कराए गए पोशाक आंगनबाड़ी सेविकाओं को सौंपे गए, ताकि इन्हें संबंधित केंद्रों के बच्चों तक समय पर पहुंचाया जा सके।