महकार थाना क्षेत्र के जगडीहा बेलदारी गांव के शशि कुमार की हत्या के बाद शनिवार को एफएसएल की टीम पहुंची और घटनास्थल से अपने साथ कुछ सैंपल ले गई । गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को तेतरिया पुल के पास जगडीहा बेलदारी गांव के युवक शशि कुमार का शव फेंका हुआ मिला था।