बास्तानार: बस्तर के स्कूलों में गूंजेगा 'स्कूल चलें हम', 16 जून से मनाया जाएगा 'शाला प्रवेश उत्सव'
राज्य शासन के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश के साथ ही बस्तर संभाग के भी सभी शासकीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आगाज उत्साहजनक माहौल में होने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशानुसार मंगलवार 16 जून से संभाग के सभी स्कूलों में भव्य 'शाला प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया जाएगा।