मुसाफिरखाना: जगदीशपुर पुलिस ने चोरी की कुल 11 बैट्री के साथ 4 अभियुक्तों को आर एल ढाबा लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे से किया गिरफ्तार
थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त निखिल सिंह नि0पूरे सधई थाना जामो,गोलू शर्मा,विनीत कुमार उर्फ दिलीप कुमार,शिवम कुमार पुत्र रामसुन्दर निवासीगण पूरे दिग्गज सिंह थाना जामो को आर एल ढाबा लखनऊ सुलतानपुर हाइवे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 11 बैट्री बरामद की गई।पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की जा रही है।