नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के पास से नारियल, बादाम, साइकिल सहित एक तस्कर हिरासत में
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने मंगलवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के पास से नारियल, बादाम, साइकिल सहित एक तस्कर को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट ने बताया कि बरामद नारियल, बादाम साइकिल सहित अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।