नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के पास फरेंदी तिवारी पुल के समीप 15 बोरी प्याज के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने सोमवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के पास फरेंदी तिवारी पुल के समीप 15 बोरी प्याज के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद प्याज व मौके पर गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।