नौतनवा: चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस का सिसवा बाजार में ठहराव का हुआ शुभारंभ
ट्रेन संख्या 15705 अप व 15706 डाउन कटिहार -दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर सोमवार सायंकाल से पुनः शुरू हो गया है। ठहराव के उपरांत मौके पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल व सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।