नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के फरेंदी तिवारी बाजार के पास 13 बोरी सर्फ, 2 साइकिल सहित 2 तस्कर गिरफ्तार कस्टम को सुपुर्द
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने सोमवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के फरेंदी तिवारी बाजार के पास से सर्फ, साइकिल व दो तस्कर को पकड़ा है। इस संबंध में डांडा हेड के इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद 13 बोरी सर्फ, 2 साइकिल सहित दोनो तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।