भागलपुर - बाईपास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 लीटर शराब नष्ट
भागलपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। SSP के निर्देश पर 'स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर' अभियान के तहत बाईपास थाना पुलिस ने पिस्ता पासी टोला में छापेमारी की।
छापेमारी में करीब 500 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया।