बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था
भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विभिन्न स्थानों पर फ्लड रिलीफ कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन राहत शिविरों में आने वाले सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सुबह एवं शाम भोजन की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को खाने-पीने की समस्या का सामना न करना पड़े।
बाढ़ पीड़ित बच्चों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनके पठन-पाठन की सुविधा के लिए अस्थायी विद्यालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही, बच्चों के लिए आंगनबाड़ी, खेलने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। राहत शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
बाढ़ पीड़ित परिवारों के रहने, खाने, बच्चों की पढ़ाई एवं स्वास्थ्य सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भागलपुर जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन �
Bhagalpur, Bihar | Sep 12, 2026