कोलेबिरा: कोलेबिरा में अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, 800 किलो जावा महुआ नष्ट
सिमडेगा: रविवार सुबह करीब 11 बजे कोलेबिरा थाना और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बरवाडीह व कुम्हारटोली में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 800 किलोग्राम जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।