खूंटपानी: गाड़ा राजाबासा में सुसेन दुरेंग नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, विधायक ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत गाड़ा राजाबासा में मागे पर्व के अंतिम दिन आदिवासी समाज का सुसेन दुरेंग का आयोजन किया गया. सोमवार देर शाम लगभग सात बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. जिसमें कुदाबेड़ा नृत्य टीम विजेता रही. विजेता टीम को सात हजार व उपविजेता रहे गाड़ा राजाबासा की टीम को पांच हजार रुपए नगद राशि देकर विधायक दशरथ गागराई के द्वारा पुरस्कृत किया गया.