जमुई: स्थाई राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकर्स उन्नमुखीकरण बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 स्थाई लोक अदालत, जमुई में एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के बैंक पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं वाद निष्पादन प्रक्रिया से अवगत कराना था। इसकी जानकारी मंगलवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।