बेगूसराय: समाहरणालय में DM की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समेकित स्वास्थ्य शिविर समन्वय समिति की बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य जिले में प्रस्तावित समेकित स्वास्थ्य शिविरों के सफल एवं प्रभावी आयोजन को सुनिश्चित करना था.