चास: चास में सरकारी जमीन की अवैध बिक्री का बड़ा खुलासा, मेयर ने की FIR की घोषणा
Chas, Bokaro | Jul 6, 2026 बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र में एनएच किनारे सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। सोमवार समय 12 बजे मेयर भोलू पासवान ने आरोप लगाया कि भू-माफिया जाली दस्तावेज बनाकर जमीन बेच रहे हैं। इसमें चास अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता भी बताई गई है।