करछना: तहसील करछना क्षेत्र में तेज बरसात होने से आम जनमानस को भीषण गर्मी से मिली राहत
शनिवार दोपहर करछना क्षेत्र में झमाझम तेज बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जून माह की शुरुआती दिनों से ही भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे थे, लेकिन राहत नहीं मिल रही थी। भीषण गर्मी से मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी परेशान थे। लेकिन आज अचानक बरसात से लोगों को राहत मिली है।