बदायूं: बदायूं के चित्रांशनगर कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क उखड़ने से कॉलोनी के लोग हुए परेशान #jansamasya
Budaun, Budaun | Jun 9, 2025 बदायूं के चित्रांशनगर कॉलोनी में काफी समय बाद सड़क पड़ी है। सड़क पड़ने के बाद नवनिर्मित सड़क की पथरी उखड़ना शुरू हो गई है। वहीं कॉलोनीवासियों ने बताया कि यह सड़क केमिकल से बनाई गई है इसमें कोलतार की कम मात्रा डाली गई है। जिससे सड़क की पथरी उखड़ रही है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। लेकिन पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर दिया।