बदायूं: बदायूं के खांडसारी मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक स्टोर में लगी आग, दमकल ने मुश्किल से काबू पाया
Budaun, Budaun | Jun 8, 2025 बदायूं के थाना कोतवाली के खांडसारी मोहल्ले में एक कॉस्मेटिक के थोक व्यापारी बाबू खां की दुकान में आग लग गई। चूना मंडी से खंडसारी मोहल्ला जाने वाली संकरी गलियों में स्थित दुकान के ऊपरी हिस्से में यह घटना हुई। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। सबमर्सिबल और पानी की टंकियों से आग बुझाने का प्रयास किया।