हुसैनगंज: कुतुब छपरा के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस
सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर कुतुब छपरा के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान गोपालपुर गांव निवासी लालू उर्फ तकी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।