हुसैनगंज: धुमनगर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धुमनगर में शुक्रवार की बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम दाहसंस्कार कर दिया है। मृतक युवक की पहचान हथौड़ा पुरैना टोला निवासी पशुपति राम का 28 वर्षीय पुत्र विजेंद्र राम के रूप में हुई है।