हुसैनगंज: सिधवल गांव में बच्चों के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में सोमवार को बच्चों के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में पांच लोगों घायल हो गए है। घायलों की पहचान उमापति देवी, रंगीला भगत, सीमा देवी, सानिया कुमारी एवं आदित्य कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुँची डायल 112 वाहन ने सभी घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी हुसैनगंज में भर्ती कराया है।