हुसैनगंज: हरिहास गांव में निकलने वाले महावीरी जुलूस की ड्रोन कैमरे से पुलिस कर रही निगरानी
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहास गांव में निकलने वाले महावीर जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु हुसैनगंज पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी की जा रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि उपद्रव करने वाले असमाजिक तत्व के लोगों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।