हुसैनगंज: दो महीने से हड़ताल पर गई 11 स्वास्थ्य कर्मियों ने हुसैनगंज सीएचसी में किया योगदान
हुसैनगंज CHC में 11 स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 2 महीने से हड़ताल पर रहने के बाद पुनः सभी कर्मियों ने बिना शर्त स्वास्थ्य प्रबन्धक एशरारुल हक व लेखापाल कृपाशंकर प्रसाद के कार्यालय में लिखित आवेदन के साथ योगदान किया। स्वास्थ्य प्रबन्धक ने बताया कि हड़ताली कर्मियों की वापसी से स्वास्थ्य कार्यों में तेजी आएगी।