हुसैनगंज: प्रधानाध्यापक के मौत पर सरेया विद्यालय में शोक सभा का आयोजन
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सरेया परिसर में गुरुवार को प्रधानाध्यापक के मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि सिंगही गांव निवासी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार की बुधवार को हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई।