सूरजगढ़: मेदनीचौकी पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से 52 लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
मेदनी चौकी पुलिस ने खावा चंद्रटोला गांव से 52 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में खावा चंदटोला गांव के रहने वाले गजाधर महतो के पुत्र सिंटू कुमार को तथा इसी गांव के रहने वाले लाल मुनी महतो के पुत्र नंदन कुमार को गिरफ्तार किया.