उत्तराखंड न्यूज 🔥 उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, करीब 30 मकान जलकर राख!
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित पवाणी गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक मकान में आग लगने के बाद रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
🔴 करीब 30 मकानों के जलने की सूचना।
🔴 कई परिवार प्रभावित।
🔴 फायर सर्विस, पुलिस और SDRF की टीमें रवाना।
🔴 जनहानि की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। नुकसान और घटना के कारणों का विस्तृत विवरण प्रतीक्षारत है।
Hindustan Media 24x7
सच के साथ, हर पल… 24x7
#Uttarakhand #Uttarkashi #BreakingNews #FireIncident #HindustanMedia247 #वायरल #nonfollowers
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 24, 2026