कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी में काम करने आयी किशोरी को किया गया अगवा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही लाखन और विनोद कुमार के भाई की शादी में काम करने के लिए उसे और उसकी 15 वर्षीय बेटी को बुलाया था। महिला का आरोप है कि इन लोगों की सलाह से उसकी बेटी को विवेक उर्फ पंडित बंजारा पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी नगला उल्फत बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है।