कासगंज: एसपी ने जिले के 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, सूची की जारी
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिले के 8 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। उपनिरीक्षक नरेंद्र पाल को पुलिस लाइन से गंजडुंडवारा, नेत्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना सिढ़पुरा, धर्मदास को पुलिस लाइन से थाना सुन्नगढ़ी, राकेश बाबू को पुलिस लाइन से थाना अमांपुर, अवधेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सिकंदरपुर वैश्य सहित अन्य उपनिरीक्षकों का स्थानान्तरण किया है