पीलीबंगा: एक राय होकर युवक से मारपीट, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
एक राय होकर युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शनिवार को दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि सरजीत सिंह निवासी 23 एमओडी ने आरोप लगाया कि चार नामजद आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ मारपीट की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।