चान्दन: कौवादह के पास बाबाधाम जा रहे कांवड़िया श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, कटोरिया अस्पताल से एम्स रेफर
Chanan, Banka | May 21, 2026 सुल्तानगंज- देवघर कांवरिया पथ स्थित कौवादह के पास बुधवार देर शाम करीब 9 बजे पैदल बाबाधाम जा रहे एक कांवड़िया की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। साथी कांवड़िया द्वारा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उनकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।