भीलवाड़ा: सुभाष नगर पुलिस की कार्रवाई, प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले अनिल को किया गिरफ्तार
राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कोटा निवासी अनिल निमावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि इस मामले में अब तक चार आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह पांचवीं गिरफ्तारी है।