आजमगढ़ में संगठित अपराध और अवैध संपत्ति के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर, भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर कृष्णचन्द्र राय उर्फ K.C. राय की करीब 10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में ले ली गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी खतौनी, जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से ग्राम कोडर अजमतपुर में आलीशान बहुमंजिला इमारत और जमीन खरीदी थी। जांच के बाद कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि K.C. राय के खिलाफ ह*त्या के प्रयास, ठगी, जालसाजी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#primenews #trendingvideo #reelsviralシ #primenewsnetwork #azamgarh #kcrai #gangsteraction #upnews #yogiadityanath #uttarpradeshnews #policeaction #landmafia
[azamgarh news, kc rai property seized, gangster property attachment, up police action, land mafia action up]