जमुई: अगहरा-बरुअट्टा के पास बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 अगहरा-बरुअट्टा गांव के पास सोमवार को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सोमवार की दोपहर 12:30 बजे पटना रेफर कर दिया।