बेगूसराय: मंसूरचक थाना क्षेत्र से अपहरण की गई लड़की मुजफ्फरपुर जिले से सकुशल बरामद, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मंसूरचक थाना क्षेत्र से अपहरण की गई लड़की को पुलिस ने मुजफरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मंसूरचक थाना में एक लड़की के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस तत्परता के साथ तकनीकी अनुसंधान करते हुए लड़की को सकुशल बरामद किया गया.