बेगूसराय: बेगूसराय के 102 एम्बुलेंस चालकों ने ठप की सेवा, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये 44 एम्बुलेंस कर्मी
बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले बुधवार से जिले के 102 एम्बुलेंस सेवा मे कार्यरत 44 एम्बुलेंस चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिये अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है. संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस संचालक पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा मांग पूरी नहीं हुई.