बेगूसराय: 08 जून को जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में होगा जॉब कैम्प, 200 पदों पर होगी बहाली, तैयारी में जुटा प्रशासन
8 जून को जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां 200 पदों पर बहाली होगी. इसकी सभी प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड द्वारा केंद्र मैनेजर पर बहाली होगी. जॉब कैम्प सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे आयोजित होगा.