बेगूसराय: विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बेगूसराय न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान न्यायाधीश एवं अधिवक्ता शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पांडे ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है.