बेगूसराय: भाजपा कार्यालय में NDA प्रत्याशी गिरिराज सिंह की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, मनाया जश्न
भाजपा कार्यालय में NDA प्रत्याशी गिरिराज सिंह के लोकसभा चुनाव में हुए जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्य्क्षता में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा किया. इस मौके पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाया जायेगा.