धान रोपाई को जा रही महिला ट्रेन की चपेट में, आने से गंभीर रूप से घायल
मुठानी के पास हुई घटना
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास शनिवार को धान की रोपाई के लिए खेत जा रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला की पहचान कोड़ीराम गांव निवासी शंकर राम की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
Mohania, Kaimur | Jul 18, 2026