चौमूं: गुलाबी नगरी के गलताजी में गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सानिध्य में रामनवमी पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Chomu, Jaipur | Apr 17, 2024 उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि श्री गलताजी में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में आज बुधवार को रामनवमी महोत्सव मनाया गया। श्री गलता पीठ के युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि उत्तर तोदाद्रि श्री गलता जी में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य सानिध्य में शोभा यात्रा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।