हसनपुर: हसनपुर के गांव शाहपुर कला में गंदगी व जल भराव से लोग हुए परेशान, किया प्रदर्शन #jansamasya
कोतवाली क्षेत्र गांव शाहपुर कलां में नाले का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। जिससे वहां पर जलभराव हो गया है। ग्रामीण एवं राहगीरों को उधर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने उपाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर नालों का गंदा पानी आकर खड़ा हो गया है।