आरा: बाढ़ पीड़ितों के लिए श्री गणेश पूजा पंडाल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
आरा: शहर के पश्चिम टोला स्थित श्री गणेश पूजा पंडाल परिसर में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरा शहर के उत्तरी भाग के कई मोहल्ले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है और लोग मौसमी व जलजनित बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालात को देखते हुए पूजा पंडाल समिति और स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से अधिवक्ता डी. राजन तथा प्राचार्या प्रो. शैलजा सिंह की पहल पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ. के. एन. सिन्हा से शिविर लगाने का अनुरोध किया गया था।
Arrah, Bhojpur | Sep 16, 2026