व्यवसायी महासंघ का सदस्यता अभियान आज से शुरू, आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने की प्रेस वार्ता दी जानकारी
व्यवसायी महासंघ का सदस्यता अभियान और बैठक बुधवार को आरा सर्किट हाउस में हुई।जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि 22 सितंबर 2026 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में अब रिहाईसी मकान में दुकान नहीं चलाया जा सकते हैं। आखिरकार दुकानदार भाई कहां जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से खुदरा व्यवसायी पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर फुटपाथ की दुकानदारों को लगातार उजाड़ने की प्रक्रिया चालू है उसको बंद होना चाहिए। मौके पर कृष्ण रंजन गुप्ता शंभू नाथ मेहता रामेश्वर प्रसाद सुनील नैयर दिलराज प्रीतम सहित काफी संख्या में व्यवसायी मौजूद थे।
बाइट। आरा सांसद सुदामा प्रसाद
Arrah, Bhojpur | Nov 25, 2026