मंडला: रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी, चिरईडोंगरी विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
Mandla, Mandla | Jul 27, 2026 चिरईडोंगरी रेलवे क्षेत्र में लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समस्या से परेशान ग्रामीण सोमवार को चार बजे चिरईडोंगरी स्थित विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में रात के समय बिजली काट दी जाती है।