रफीगंज: भरण-पोषण मामले में फरार नाजिर अंसारी को कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रफीगंज थाना क्षेत्र के फीता बिगहा निवासी नाजिर अंसारी को भरण-पोषण से जुड़े पुराने मामले में न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, रेहाना खातून द्वारा भरण-पोषण को लेकर नाजिर अंसारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। यह मामला केस संख्या 37/17 से संब