गढ़ी: वांका गांव में राजभोई माली समाज के तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रम का गंगाजल कलश यात्रा के साथ हुआ समापन
Garhi, Banswara | Apr 23, 2026 अरनिया ग्राम पंचायत के वांका गांव मे राज भोई माली समाज, वांका के तत्वावधान मे पंडित निकुंज मोहन पंड्या तलवाड़ा के आचार्यत्व मे श्री गौत्रड़ माताजी एवं भैरवजी मूर्ति स्थापना, तथा किर्ती स्तम्भ स्थापना, शिखर प्रतिष्ठा एवं नव कुण्डी हवन आदि तीन दिवसीय धार्मिक का कार्यक्रम का गुरुवार दोपहर 12 बजे समापन किया गया। जिसके तहत विशाल गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई।