भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 19 सेंटर पर हुई कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा, हाथ में पहने धागे उतराए, कड़ी चेकिंग के बाद मिली एंट्री
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को कृषि पर्यवेक्षक एग्जाम हुए। इसके लिए 19 सेंटर बनाए गए है। इनमें 14 सेंटर सरकारी और 5 प्राइवेट स्कूल में है। एग्जाम देने आए कैंडिडेट्स को जांच के बाद एंट्री दी गई।इस एग्जाम में जिलेभर से 6 हजार कैंडिडेट्स एग्जाम देने आए है। वहीं एंट्री से पहले हाथ और गले में पहले धागों को भी उतरवाया गया।